Breaking News

बिहार स्टेट बैडमिंटन चैंपियन बना राज आर्यन:एकलौते पुत्र ने नवादा का नाम किया रौशन, खेल प्रेमी जनप्रतिनिधियों ने दिया बधाई

बिहार राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन के बैनर तले गया इंडोर स्टेडियम में 2 से 6 नवंबर तक आयोजित चार दिवसीय अंदर 17बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में नवादा के राज आर्यन ने डबल्स मैच में बिहार विजेता का खिताब अपने नाम किया। राज आर्यन ने अपने जोड़ीदार पटना के कार्तिक के साथ समस्तीपुर के हर्ष राज व रिषभ राज को 21-16 , 21-15 से हराकर जीत का परचम लहराया। विजेता बनने पर राज आर्यन को सूबे के कृषि मंत्री व बोधगया से विधायक कुमार सर्वजीत, मगध प्रमंडल आयुक्त मयंक वरवडे ने शील्ड, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

राज आर्यन के बिहार चैंपियन बनने की खबर के बाद नवादा के बैडमिंटन व खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला बैडमिंटन संघ अध्यक्ष प्रवल प्रताप, रवि सिन्हा, नेशनल खिलाड़ी गुलशन कुमार, मयंक सिन्हा , सुमित आंनद ,गौतम केसरी समेत गोविन्दपुर विधायक मो कामरान,नवादा के पूर्व विधायक कौशल यादव , जदयू जिला अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी सलमान रागिब, विनय यादव, नारायण मोहन स्वामी ,वारिसलीगंज विधायक अरुणा देवी , सांसद चंदन सिंह , हिसुआ विधायक नीतू सिंह ,एमएलसी अशोक यादव ,नवादा विधायक विभा देवी व जिला प्रशासन ने जीत पर खुशी जाहिर करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

बता दें कि पिता अरविंद कुमार सिंह माता आभा सिंह का एकलौता पुत्र राज आर्यन ने बैडमिंटन में अपना परचम लहराया है जिसके बाद नवादा के जनप्रतिनिधि व खेल प्रेमी सहित तमाम लोगों ने राज आर्यन को खूब बधाई व शुभकामनाएं दी है। 14 साल की उम्र में ही राज आर्य ने बैडमिंटन के खेल में अपना परचम लहराकर नवादा का नाम रोशन किया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.