Breaking News

नालंदा में व्यवसाई के बेटे से डेढ़ लाख की लूट:3 लुटेरे घर घु’से, युवक को मा’रपी’ट कर बनाया बंधक; कैश लूटकर हो गए फरार

नालंदा में बीती रात 4 बदमाशों ने घर में घुसकर पिस्टल के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। मामला बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर मोहल्ले का है। पीड़ित मोहल्ला निवासी भोला महतो है। पीड़ित के पुत्र कुणाल कुमार ने बताया कि बीती रात घर के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सोए हुए थे। तभी रात्रि करीब 1:00 बजे उसके कमरे में दो नकाबपोश हाथों में पिस्टल लिए हुए घुस आए और उसे पिस्टल की नोक पर बंधक बनाते हुए अलमीरा और उसके पैंट में रखें नगद की लूट कर ली। करीब 20-30 मिनट तक लुटेरे घर मे मौजूद रहे। इस दौरान घर आए एक परिवार के टंगे पैंट से भी 25 हजार रुपए भी लूट ली गई।

लुटेरे इतने शातिर थे कि सभी ने मुंह पर नकाब और हाथों में ग्लब्स पहन रखा था। घर में घुसने से पहले मेन लाइन को बंद कर दिया था। चार की संख्या में लुटेरे घर के पीछे से छत के सहारे प्रवेश कर गए,एक छत पर ही इधर उधर देखता रहा बाकी 3 लुटेरे घर के अंदर सीढ़ी से प्रवेश कर गया 2 लुटेरे पिस्टल की नोक पर पीड़ित के पुत्र को बंधक बना लिया और एक कमरे की तलाशी करने लगा। पीड़ित खटाल चला कर अपने परिवार का जीवकोपार्जन करते हैं।

पीड़ित की माने तो करीब डेढ़ लाख रुपए नगद की लूट कर बदमाश उनके बेटे को पिस्टल की नोंक पर छत तक ले गया और वहाँ से कूद कर फरार हो गया। जब उनके पुत्र ने शोर किया तो वे लोग जाग उठे और दरवाजा खोल बाहर निकले। तब तक सभी बदमाश आंखों से ओझल हो चुका था।

लूट की सूचना मिलने के बाद बिहार थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित से घटना के संदर्भ में जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक लिखित आवेदन पुलिस के द्वारा नहीं मिला है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.