आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बिग बाजार, विशाल मेगा मार्ट, पतंजलि, सत्यनारायण गुप्ता एंड कंपनी के साथ उपभोक्ताओं को आवश्यक खाद्द पदार्थो का सुगमता पूर्वक होम डिलीवरी करने के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में उक्त कंपनी के प्रतिनिधियों नेअपनी सम’स्याओं को भी सामने रखा जिसके निराकरण के आश्वासन भी दिए गए। समस्याओं से अवगत कराया गया। बैठक में जिला अधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को आवश्यक खाद्य सामग्री होम डिलीवरी के माध्यम से सुनिश्चित कराई जाए साथ ही उन्हें आश्वासन दिया गया की डिलीवरी के क्रम में जो कठिनाइयां उत्पन्न हो रही है या हुई है उसे दूर किया जाएगा ।

निर्देश दिया गया कि डोर टू डोर डिलीवरी करने वाले कंपनी के जो भी भेंडर होंगे या स्टाफ होंगे वो ग्लब्स और मास्क पहन कर के ही होम डिलीवरी का कार्य करेंगे उनका एक अपना ड्रेस भी होगा। साथ ही संबंधित कंपनियां होम डिलीवरी सुनिश्चित करने वाले अपने स्टाफ को आई कार्ड भी इसु करेंगी जो, कि मान्य होगा। उक्त कंपनियों को निर्देशित किया गया है कि वे सिर्फ आवश्यक खाद्य पदार्थों को ही बेच सकेंगी एवं मॉल में, निर्धारित प्रोटोकॉल को हर हाल में मेन्टेन करेंगी। आम आदमी/उपभोक्ता यदि यदि होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक एवं अनिवार्य खाद्य पदार्थों की प्राप्ति चाहते हो तो वह नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर बुकिंग करा सकते हैं बिग बाजार 82100 75741, विशाल मेगा मार्ट 7217887926, 9835425198, सतनारायण गुप्ता एंड कंपनी 9934943426




Comment here