Breaking News

मुजफ्फरपुर में पूर्व सरपंच का म’र्डर:जमीन विवाद चल रहा था, अप’राधियों ने गो’ली मा’रकर उतारा मौ’त के घाट

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के यजुआर चैनपुर में देर रात अपराधियों ने गोली मारकर पूर्व सरपंच आनंद राय (55) की हत्या कर दी। उन्हे चार गोली मारी गई थी। जिसके बाद परिजन उन्हे घायल हालत में लेकर एसकेएमसीएच पहुंचे। इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड दिया। घटना के बाद पीड़िता परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। शव का पोस्टमार्टम कराने की कवायद की जा रही है। मृतक के बेटे उदय कुमार ने पुलिस पूछताछ में पड़ोस के ही लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। बताया की काफी पुराने जमीन विवाद में गोली मारकर उनकी हत्या की गई है।l/

शौच करने निकले थे बाहर

मृतक के बेटे उदय ने बताया की उनके पिता देर रात सड़क किनारे शौच करने गए थे। वहां पहले से करीब दस अपराधी घात लगाए हुए थे। सब छुपे हुए थे। जैसे ही उनके पिता सड़क पर पहुंचे। चारो तरफ से गोलियों की बौछार होने लगी। वे लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो देखा की उनके पिता सड़क पर खून से लथपथ होकर अचेत पड़े हुए हैं। वहां आसपास अपराधकर्मी भी थे। जिनके हाथ में हथियार था। लोगों को देखकर वे सभी भाग निकले। इस दौरान परिजन ने अपराधियों को पहचान लिया। पुलिस के समक्ष चंदन राय और शत्रुघ्न राय समेत अन्य के नाम बताए हैं। पुलिस ने छापेमारी भी की। लेकिन घटना के बाद से सभी गांव से फरार बताए जा रहे हैं।

जेल से छूटकर आए थे पिछले वर्ष

पुलिस जांच में पता लगा की आनंद राय वर्ष 2016 में जेल गए थे। उन्हे मारपीट और हत्या मामले में पांच साल की सजा हुई थी। पिछले वर्ष वे सजा पूरी कर घर लौटे थे। जिसके बाद गांव में ही खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। उनके बेटे का कहना है की कई दशक पहले से पड़ोसियों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उसी विवाद में हत्या की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.