Breaking News

मुजफ्फरपुर में ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौं’दा:गंभीर हालत में SKMCH में पुलिस ने कराया भर्ती, ट्रक छोड़कर भाग निकला ड्राइवर

मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंद दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ट्रक छोड़कर ड्राइवर भाग निकला। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर मनियारी थानेदार संतोष कुमार रजक और एएसआई संजय पासवान मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को एसकेएमसीएच में भर्ती किया गया। डॉक्टर की माने तो बेटे की हालत अधिक नाजुक बनी हुई है। फिलहाल इलाज चल रहा है।/

पुलिस का कहना है की दोनों घायलों का नाम पता नहीं लगा है। प्रारंभिक जांच में मां और बेटा होने की बात सामने आई है। नाम पते का सत्यापन किया जा रहा है। दोनों सकरा इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहां के जनप्रतिनिधि से संपर्क करने घायलों के परिजन का पता किया जा रहा है। बताया गया की दोनों बाइक से जा रहे थे। तभी समस्तीपुर की तरफ से आती हुई तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक हाइवे किनारे घसीटाते हुए गिरा। वहीं दोनो मां और बेटे ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। डीटीओ से संपर्क कर इसके नंबर के आधार पर ऑनर का पता किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.