सीतामढ़ी में बिजली की विवाद को को लेकर एक युवक पर जान लेवा हमला किया गया। घटना बाजपट्टी थाना क्षेत्र के नरहा काला गांव की है। जहां बिजली को लेकर हुए विवाद में एक युवक की जमकर पिटायी कर दी गई। इतना ही नही घर में बंद कर चाकू मारकर फंदे से लटका दिया। जिसके बाद ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली। ग्रामीण तुरंत वहा पहुंचकर बदमाशों से मुक्त कराया। फिर इलाज के लिए फौरन उसे बाजपट्टी पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
एसकेएमसीएच किया रेफर
सदर अस्पताल से भी गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया है। जख्मी युवक की पहचान राम हुलास राय के रूप में की गयी है। सदर अस्पताल में होश आने पर नगर थाना पुलिस ने पहुंचकर उसका बयान दर्ज किया। जिसमे जख्मी के द्वारा छह लोगों को नामजद किया गया है। नगर थाना ने उक्त बयान बाजपट्टी थाना को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
छठ पर्व के दौरान हुआ बिजली काटने का मामला
जख्मी युवक ने पुलिस को बताया कि छठ के दिन ट्रांसफर्मर पर से किसी ने गांव की बिजली काट दी थी। इसी को लेकर कुछ ल विवाद कर रहे थे। राम हुलास राय विवाद को निपटारा करने चला गया। इसी को लेकर घर लौटने के दौरान रात को रौशन और कौशल राय ने उसे पकड़ मारपीट की। फिर एक घर में ले जाकर सर में चाकू मारा, वही, फंदे से लटकाकर हत्या का प्रयास किया।



Leave a Reply