नालंदा में उत्पाद विभाग की टीम पर महिला को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। पूरा मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के विजवपन पर गांव का है। जहां शुक्रवार की देर शाम उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंची थी। वहीं शराब तस्करों के बारे में जानकारी नहीं देने पर उत्पाद विभाग की टीम पर बुजुर्ग महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है। वहीं बताया यह भी जा रहा है कि महिला के बेटे को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित महिला की पहचान विजवपन गांव निवासी नंदलाल चौधरी की पत्नी सरोजनी देवी के रूप में हुइ है।
दूध बेचता है पीड़ित परिवार
पीड़िता के परिजन ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम शुक्रवार की देर शाम छापेमारी करने उनके घर में घुस गई। जब उन लोगों ने पूछा कि क्या मामला है, तो उत्पाद विभाग ने कहा कि आप लोग शराब का धंधा करते हैं। वहीं पीड़िता ने कहा कि वे शराब नहीं बल्कि खटाल खोलकर दूध बेचते हैं।

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश
महिला के बेटे को हिरासत में लिया
परिजनों का आरोप है कि उत्पाद विभाग की टीम पहले से ही एक गैलन ताड़ी लेकर वहां आई थी, इसके बाद सरोजनी देवी के बेटे जयपाल कुमार को हिरासत में ले लिया गया और उसे अपने साथ लाने लगी। जब सरोजनी देवी ने इस बात का विरोध किया तो उसके साथ पुलिस ने बर्बरता दिखाते हुए बेरहमी से मारपीट किया। परिजनों का कहना है कि उत्पाद विभाग की टीम तस्करों के बारे में जानकारी मांग रही थी, जानकारी नहीं देने पर पिटाई की गई है।
क्या कहते हैं उत्पाद अधीक्षक
इस घटना के बाद ग्रामीणों ने एनएच 20 को विजवपनपर के समीप जाम भी कर दिया। हालांकि मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने जाम को तुरंत ही समझा बुझा कर हटा दिया। फिलहाल जख्मी महिला को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं बेटे जयपाल कुमार को भी पुलिस मेडिकल के लिए सदर अस्पताल लेकर आई। इस दौरान जब जयपाल कुमार से उसके भाई नीतीश चौधरी जाकर मिलने लगे तो उत्पाद विभाग ने उसे भी हिरासत में लेने का प्रयास किया। वहीं इस पूरे मामले में उत्पाद अधीक्षक का कहना है कि छापेमारी के क्रम में टीम पर रोडे़बाजी की गई है, जिसमें 2 कॉन्स्टेबल जख्मी हुए हैं। उसी भगदड़ में महिला भी जख्मी हुई है। हिरासत में लिए गए अभियुक्त के पास से शराब और ताड़ी बरामद हुआ। इस संदर्भ में विधिवत कार्रवाई की जा रही है।



Leave a Reply