Breaking News

75 साल के हरिचंद्र ने जिंदा रहते मनाई अपनी बरसी:मुजफ्फरपुर में पिछले साल किया था श्राद्ध; बोले- संत हैं अपना काम खुद करते हैं

किसी की मौत के बाद उसका श्राद्ध और बरसी करना तो सामान्य है। लेकिन मुजफ्फरपुर में एक शख्स ने खुद के जीवित रहते, खुद ही अपना श्राद्ध किया और अब बरसी भी मनाई। जिले के सकरा प्रखंड के भरतीपुर के 75 साल के बुजुर्ग हरिचंद्र दास ने पिछले साल खुद से अपना श्राद्ध किया था। इस साल उन्होंने उसकी बरसी भी मनाई। इस कार्यक्रम में पूरा गांव भी शामिल हुआ। बरसी की पूजा, भजन-कीर्तन, सिर मुंडवाने से लेकर भोज तक के सारे नियम किए गए।

हरिचंद्र दास (75) उम्र के आखिरी पड़ाव में पहुंच चुके हैं। उन्हें शंका रहती है कि उनके मरने के बाद उनके बेटे सही से उनका श्राद्ध करेंगे या नहीं। बस इसी सोच ने उन्होंने खुद ही अपना श्राद्ध और बरसी करने की सोची। पिछले साल 15 नवंबर को उन्होंने अपना श्राद्ध किया था। तिथि के अनुसार इस साल 4 नंवबर यानि शुक्रवार को अपनी बरसी मनाई।

बरसी के दौरान हरिचंद्र की पत्नी और उनका परिवार भी शामिल हुआ।

बरसी के दौरान हरिचंद्र की पत्नी और उनका परिवार भी शामिल हुआ।

नाई से सिर मुंडवाया, पंडित ने मंत्र पढ़े

हरिचंद्र दास ने पूरी विधि-विधान के साथ अपनी बरसी की। पहले सिर मुंडवाया। फिर सफेद धोती पहनी। पंडित ने पूरी विधि के साथ मंत्र भी पढ़े। फिर जो दान की प्रक्रिया होती है। वह भी पूरा की गई। देर शाम तक सारे नियम पूरे किए गए। इसके बाद रात में भोज का आयोजन किया गया। उनके साथ उनकी पत्नी और घर के अन्य सदस्य भी साथ थे।

साधु आदमी हैं, अपना काम खुद करते हैं- हरिचंद्र

जीवित रहते खुद से अपना श्राद्ध और बरसी करने कारण जब उनसे पूछा गया तो बोले की हम साधु-संत हैं। अपना सारा काम खुद करेंगे जाएंगे। इसलिए अपना श्राद्ध खुद से करते हैं।

मुजफ्फरपुर के हरिचंद्र दास ने पूरे धूम धाम के साथ अपनी बरसी का आयोजन किया।

मुजफ्फरपुर के हरिचंद्र दास ने पूरे धूम धाम के साथ अपनी बरसी का आयोजन किया।

दो बेटे बाहर रहकर करते काम

हरिचंद्र दास के दो बेटे हैं। दोनों शादीशुदा है। दूसरे प्रदेश में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। जिससे घर परिवार चलता है। हरिचंद्र बुजुर्ग हो चुके हैं। इसलिए कोई काम नहीं करते हैं। घर पर ही रहते हैं। गांव में कुछ खेतीबाड़ी भी है। इसमें थोड़े बहुत अनाज का उत्पादन करते हैं। यही इनकी रोजी-रोटी का मुख्य जरिया है। उनके इस अनोखी सोच कागांव वाले भी रहे दिल से स्वागत करते हैं। कोई उनका मजाक नहीं उड़ाता। पूरी निष्ठा के साथ वे अपना श्राद्ध करते हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.