नालन्दा में बदमाशों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महानंद पुर गांव का है। चोरी का खुलासा शुक्रवार को हुआ है। पीड़ित गांव निवासी राजकुमार प्रसाद है।

पीड़ित ने बताया कि गांव के कुछ लोगों के साथ मारपीट हुई थी जिसके बाद वे लोग घर में ताला लगा कर बहन के यहाँ रहने मुजफ्फरपुर चलें गए। पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि आपके घर के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ है।
इसके बाद वे लोग घर पहुंचे तो देखा कि कमरे के अंदर रखा पेटी गायब है। जिसमें 1.50 लाख के सोने का हार एवं दो बजरंगबली का लॉकेट भी रखा हुआ था। इसके अलावे जमीन के कागजात भी थें। इस पर बदमाशों ने हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित गांव के ही आधा दर्जन लोगों पर चोरी करने का आरोप लगा रहे हैं। इस संदर्भ में दीपनगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि चोरी का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जिस पर आरोप लगाया गया है उसके साथ पूर्व में मारपीट की घटना हुई थी।



Comment here