Breaking News

बिहार में बहाली पर बहस:सुशील मोदी बोले- NDA सरकार में हुई प्रक्रिया, नियुक्ति पत्र अब दिए; JDU का जवाब- BJP की कथनी-करनी में अंतर

बिहार में बहाली को लेकर बहस शुरू हो गई है। एक ओर बिहार सरकार खाली पड़े पदों पर नियुक्ति कर रहे हैं। पिछले दिनों से कार्यक्रम आयोजित करके नियुक्ति पत्र बांटने का सिलसिला चल रहा है। अब बीजेपी इसका क्रेडिट लेने की जुगत में है। नियुक्ति पत्र दिए जाने पर बिहार में राजनीति शुरू हो गई है। बीजेपी इसे अपनी उपलब्धि बताया है

सुशील मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार के कार्यकाल में ही इन तमाम वैकेंसी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। अब उसकी नियुक्ति पत्र बांट कर नीतीश कुमार अपनी पीठ थपथपा रहे हैं जो बिल्कुल गलत है। वहीं जदयू ने सुशील मोदी को ही BJP का रिजेक्टेड माल करार दिया है।

राजद समर्थित सरकार झूठा श्रेय लूटना चाहती है- सुशील मोदी
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि जब सामूहिक नियुक्तियां करने वाले चार आयोगों के शीर्ष प्रशासनिक पद ही आधे से ज्यादा खाली पड़े हैं और ये कछुआ चाल से काम कर रहें। तब बिहार सरकार 25 साल में भी 10.5 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा पूरा नहीं कर पाएगी।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार उन युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं, जिनकी बहाली की प्रक्रिया एनडीए सरकार के समय ही पूरी हो चुकी थी। राजद-समर्थित सरकार झूठा श्रेय लूटना चाहती है।

गुरुवार को CM-डिप्टी CM ने उर्दू अनुवादक एवं अन्य उर्दू कर्मियों को नियुक्ति-पत्र दिया।

गुरुवार को CM-डिप्टी CM ने उर्दू अनुवादक एवं अन्य उर्दू कर्मियों को नियुक्ति-पत्र दिया।

5.5 लाख नियुक्ति पर उठाए सवाल
सुशील मोदी ने कहा कि बिहार लोकसेवा आयोग के 6 में से 3 सदस्य कार्यरत हैं। एक पद 22 माह से और दो पद 6 माह से खाली है। वहीं, विश्वविद्यालय सेवा आयोग को सहायक प्रोसेसर के 4,638 पदों पर नियुक्ति करनी थी, लेकिन तीन साल की अवधि बीतने पर आयोग बमुश्किल 300 लोगों का चयन कर पाया।

उन्होंने कहा कि सात दलों के दबाव में काम करने वाली महागठबंधन सरकार जब आयोगों के चंद शीर्ष प्रशासनिक पदों पर बहाली नहीं कर पा रही है, तब वह खाली पदों पर 4.5 लाख और नये पदों पर 5.5 लाख नियुक्तियां कैसे कर पाएगी?

BJP नेता सुशील मोदी ने कहा कि उर्दू अनुवादकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन फरवरी 2019 में निकली और मई 2022 तक इम्तिहान, रिजल्ट और काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर 149 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जा चुका था। इन्हीं लोगों को नियुक्ति पत्र बांट कर दिखावा किया जा रहा है। इसी तरह वे अब 10 हजार सिपाहियों को भी नियुक्ति पत्र बांटने वाले हैं।

अब BJP में सुशील मोदी रिजेक्टेड माल है- जदयू
इस पर जबाबी हमला करते हुए जदयू के वरिष्ठ नेता विजेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी का चाल चरित्र और चेहरा किसी से छिपा नहीं है और उनके कहने और कथनी में दोनों में अंतर रहता है। यही सुशील मोदी है जो नीतीश कुमार को पीएम मेटेरियल कहा करते थे। अब BJP में सुशील मोदी रिजेक्टेड माल है। अब उनकी BJP में कोई पूछ नहीं है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.