Breaking News

हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग को जामकर हंगामा:600 की आबादी का रास्ता दबंगों ने किया बंद, 40 वर्षो से पगडंडी है सहारा

वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के मुरौवतपुर गांव के घनी आबादी वाले मोहल्ले का रास्ता दबंगों द्वारा बंद कर देने से नाराज सैकड़ो दलित परिवार के लोगों ने शुक्रवार को हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग को बांस बल्ला से घेरकर जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बताया गया है कि पिछले 40 वर्षों से दलित लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही है। दलितों को गांव के पगडंडी रास्ते से जाना पड़ रहा है जबकि कुछ ही दूरी पर मुख्य सड़के है जिसे अवरुद्ध कुछ दबंगो के द्वारा कर दिया गया है।:

मुरौवतपुर गांव के दलित समाज का तकरीबन छः की आबादी वाली गांव है। जबकि किसी की मरीज को अस्पताल जाना आना, एम्बुलेंस परिचालन बाधित रहा है शादी विवाह, अन्य धार्मिक कार्यक्रम जैसे मौके पर उन लोगों को मात्र पगडंडी रास्तों का ही सहारा लेना पड़ता है। बिहार सरकार उन गरीबों मि बात करते हैं जिसे बाकयी में सरकारी सुविधा उपलब्ध हो सकें लेकिन गनीमत रही हैं कि पिछले 40 वर्षों से उन लोग पक्की सड़क पर चलने के सपने देख रहे है। रास्ते बंद कर देने से नाराज लोगों ने हाजीपुर महनार मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया।

इधर लोगों के द्वारा सड़क जाम की सूचना मिलते ही देसरी थाने के पुलिस अधिकारी ने मौके से पहुंचकर लोगों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत करने के प्रयास में जुट गई है। हालांकि लोगों का उग्र हंगामा को देखते हुए पुलिस अधिकारी को भी उन आक्रोश का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के ही ब्रजकिशोर रहा है उमा शंकर राय समेत कई लोगों के द्वारा सड़क को अवरुद्ध कर दिया गया है।

रास्ते को लेकर लोगों के द्वारा किए गए जाम में सैकड़ों महिला पुरुष छोटे-छोटे बच्चे भी शमिल थे। इस संबंध में देसरी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि थाने लोगों के द्वारा जानकी सूचना मिले के बाद पुलिस दल बल मौके से पहुंचकर किसी तरह जाम को समाप्त करवा दिया गया है रास्ते के विवाद को लेकर सड़क को लोगों ने जाम कर दिया था

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.