भारत कोरोना वायरस कोविड 19 से एक निर्णायक जंग ल’ड़ रहा है। देश फ़िलहाल 21 दिनों के लॉकडाउन में है। केंद्र और राज्य सरकारें इस महामारी को नियं’त्रित करने के लिए प्रयासरत हैं। लोगों को हिदा’यत दी गयी है कि घरों से ना निकलें। ऐसे मु’श्किल समय में कुछ सेलेब्रिटी नायक बनकर उभरे हैं और राज्य सरकारों को डोनेशन देकर लोगों की मदद कर रहे हैं।
कपिल शर्मा ने इस आ’पदा से ल’ड़ने के लिए पीएम रिलीफ़ फंड को 50 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट करके जानकारी दी।

तेलुगु सुपरस्टार राम चरन ने केंद्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकारों को 70 लाख रुपये डोनेट किये हैं। उन्होंने बताया कि यह रकम उन्होंने पवन कल्याण से प्रेरित होकर दी है। राम चरन ने लिखा कि हमारी सरकारें जो कर रही हैं, उससे प्रभावित होकर मैं कुछ प्रयास करना चाहता था। उम्मीद है कि आप सब लोग घर पर सुरक्षित होंगे। राम चरन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकारों के प्रयासों की तारीफ़ भी की है।इससे पहले तेलुगु स्टार और नेता पवन कल्याण ने ट्वीट करके जानकारी दी थी कि वो पीएम मोदी को सपोर्ट करने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में एक करोड़ का दान दे रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक नेतृत्व में कोरोना महामारी से निकल जाएंगे। पवन ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सीएम रिलीफ़ फ़ंड को भी 50 लाख रुपये का दान दिया है, ताकि कोरोना से लड़ने में तेज़ी आए।बता दें कि इससे पहले अभिनेता प्रकाश राज फ़िल्म इंडस्ट्री के ऐसे लोगों की मदद का एलान कर चुके हैं जो रोज़मर्रा कमाई करते हैं। प्रकाश राज ने अपने स्टाफ को भी अगले महीने का वेतन एडवांस में देकर छुट्टी कर दी है।







Comment here