Breaking News

खगड़िया में चाचा ने 2 भतीजा को मा’री गोली:खेत जोत के लिए मांगा डीजल, नहीं दिया तो सीने में दागी गोली, एक की मौ’त

खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के बन्देहरा गॉव में दबंग व्यक्ति ने दो युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। बुधवार की देर रात इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पुलिस गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। खेत जोत के लिए डीजल नहीं दिया तो आक्रोशित होकर घटना का अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बताया जाता है कि पसराहा थाना क्षेत्र के बन्देहरा पंचायत के वार्ड 11 निवासी अनिल यादव का 20 वर्षीय पुत्र अमृत कुमार और करण कुमार को अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी अमृत की बेगूसराय ले जाने के दौरान देर रात रास्ते में मौत हो गई। जबकि जख्मी करण का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। मृतक के पिता ने बताया कि बुधवार की शाम बहियार में खेत जोत के लिए गए थे, ट्रेक्टर चालक का इंतजार कर रहे थे।

इसी दौरान राजेश यादव गैलन में रखे 25 लीटर डीजल तेल मांगने लगा। डीजल नहीं देने पर खेत में मारपीट किया। खेत से घर आ गए, राजेश यादव आक्रोशित होकर घर पर भी गाली गलौज व मारपीट करने लगा। इसी दौरान ड़ेंगू से पीड़ित पुत्र अमृत कुमार व करण कुमार झगड़ा को शांत कराने पहुँचा । वहीं अपराधियों ने गोली चलाना शुरू कर दिया। गोली अमृत के सीना में जाकर लग गई। जबकि करण के सिर को गोली छूते हुए निकल गया।

परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुँचने से पहले आरोपी फरार हो गया। इधर, घटना के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। इधर, थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।मृतक के परिजन द्वारा अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.