Breaking News

पटना में रात भर चला आर्केस्ट्रा, जमकर हुई फायरिंग:छठ के अवसर पर हुआ बार बालाओं का डांस, लहराई गई पिस्टल

पटना के रानी तालाब थाना अंतर्गत कोईरी कनपा गांव में छठ पूजा के अवसर पर मंगलवार की देर रात बार बालाओं का डांस चलती रही। गुरुवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होना शुरू हो गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर असामाजिक तत्वों ने जमकर फायरिंग की। हालांकि इस फायरिंग में किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई है। स्थानीय रानी तालाब थाना इस मामले से पूरी तरह अपने आपको अनभिज्ञ बताया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अगर उन्हें इस तरह की शिकायत मिलती है तो वे इस पर कार्रवाई करेंगे।

बताते चलें कि छठ पूजा के अवसर पर कोईरी कनपा गांव में मंगलवार की रात बार बालाओं के डांस का आयोजन किया गया था। बताया जा रहा है कि लगभग आधा दर्जन की संख्या में पटना के बाहर से स्थानीय लोगों द्वारा बार बालाओं को बुलाया गया था। इस मौके पर गांव में रात भर अश्लील गाने बजते रहें और अश्लील डांस मंच पर होता रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि डांस कार्यक्रम के दौरान यहां उपस्थित कुछ असामाजिक तत्व के लोगों ने डांस के बीच में ही जमकर हर्ष फायरिंग की।

इस मामले को लेकर रानी तालाब थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि छठ के अवसर पर कनपा गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। यह पूछे जाने पर कि वहां जमकर फायरिंग हुई है। उन्होंने इस मामले से अनभिज्ञता जताते हुए बताया कि उन्हें इस तरह की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। अगर किसी के द्वारा उन्हें इस तरह की सूचना प्राप्त होगी तो वे इस पर जरूर कार्रवाई करेंगे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.