औरंगाबाद के नेशनल हाईवे 139 पर अम्बा के समीप तेज रफ्तार चारपहिया वाहन दो बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दिया। जिसके कारण बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घटनास्थल पर मौजूद नागरिकों के द्वारा औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के राम कुमार सिंह के पुत्र उदय सिंह एवं मथुरा सिंह के पुत्र अजय सिंह के रूप में की गई है। इसमें दोनों की हालत चिंताजनक बनी बतायी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को अपने घर से दोनों बाइक पर सवार होकर अम्बा के एक गांव में रिश्तेदार के घर जा रहे थे। दोनों व्यक्ति एक साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी नेशनल हाईवे 139 पर अम्बा के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें दोनों सड़क के दूसरी ओर गिर पड़े।
घटना के बाद स्थानीय लोगो की भीड़ लग गयी। जहां से आसपास के नागरिक दोनों को उठाकर औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों में दोनो को रेफर कर दिया। हादसे में दोनों का पैर टूट गया। वहीं दोनों को टक्कर मार चालक चारपहिया वाहन लेकर फरार हो गया। लेकिन इधर दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।



Comment here