Breaking News

जमुई में धारदार हथियार से महिला की हत्या:पति ने कहा – दो नकाबपोश घर में घुसे थे; पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

जमुई में बुधवार रात एक महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया गया है। घटना गरही थाना क्षेत्र के हरनी गांव का बताया जाता है। मृतक महिला की पहचान 35 वर्ष की फूलो देवी पति बामा मांझी के रूप में हुई है।

घटना के बारे में महिला के पति बामा मांझी ने बताया कि बुधवार रात 10 बजे दो नकाबपोश लोगों ने मेरे घर पर चढ़कर मुझे रूम में बंद कर दिया और मेरी पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई लगा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। महिला के तीन बच्चे भी बताए जाते हैं।

इधर सूत्रों की माने तो महिला अवैध शराब का धंधा करती थी, जिसके कारण अपराधियों के द्वारा उसे गोली मार देने की बात कही जा रही है। घटना के बारे में गरही थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.