Breaking News

समस्तीपुर में युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर:2 साल पहले शादी हुई, अनबन के बाद मायके गई पत्नी, वापस नहीं आने से थी टेंशन

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के एक गांव से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पत्नी के प्यार में पागल एक पति द्वारा जहर खाकर जान दिए जाने के प्रयास का मामला उजागर हुआ है। युवक को गंभीर स्थिति में परिवार के लोगों ने गुरुवार शाम सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र मस्तलिपुर गांव का स्वर्गीय अखिलेश पासवान के पुत्र गोविंद कुमार बताया गया है। युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।n

बताया गया है कि युवक की शादी 2 वर्ष पूर्व 4 दिसंबर 2020 को मोहनपुर गांव के गुलाब पासवान की पुत्री खुशबू कुमारी के साथ हुई थी। लोगों ने बताया कि कुछ दिनों तक सब ठीक ठाक रहा लेकिन बाद में दोनों के बीच संबंध खराब हो गया। जिसके बाद गोविंद की पत्नी खुशबू कुमारी उसे छोड़कर मायके चली गई । उधर गोविंद अपनी पत्नी के वियोग में दिन-रात आंसू बहाने लगा।

इस दौरान गोविंद ने कई बार प्रयास किया कि वह अपनी पत्नी को वापस ले आए लेकिन वह उसे वापस लाने में सफल नहीं हो पाया। इस बीच गोविंद को सूचना मिली कि उसकी पत्नी किसी और के साथ चली गई है। जिसके बाद बुधवार को उसने जहर खा लिया।

मामले की जानकारी के बाद गोविंद को परिजनो ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा गया है। उधर सदर अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी नगर पुलिस को दी है ।नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। उधर युवा का कहना है कि जब तक उसकी पत्नी वापस नहीं आती वह बार-बार आत्महत्या का प्रयास करता रहेगा वह अपनी पत्नी से बेहद प्यार करता है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.