Breaking News

मुजफ्फरपुर जंक्शन के स्टेशन मास्टर निलंबित, जांच के निर्देश:न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट का अचानक बदला गया था प्लेटफॉर्म

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट का अचानक से प्लेटफॉर्म बदले जाने पर रेलवे ने कड़ी कार्रवाई की है। मामले मे रेलवे ने कार्यवाई करते हुए स्टेशन मास्टर (मुख्य) विजय कुमार को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा, जांच के निर्देश भी दिये गये है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अन्य कर्मियों व पर्यवेक्षकों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।n

बताया जा रहा है कि जंक्शन पर बीते मंगलवार को न्यू जलपाईगुड़ी से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 12523 प्लेटफॉर्म नंबर चार पर आने की घोषणा कराई गई थी। यात्री फुटओवर ब्रिज से 4 नंबर प्लेटफॉर्म तक गए। इस बीच ट्रेन के आउटर पर आने के बाद प्लेटफॉर्म बदलकर तीन नंबर कर दिया गया। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई थी। यात्री आनन-फानन में प्लेटफॉर्म चार से फुट ओवरब्रिज होकर प्लेटफॉर्म तीन पर पहुंचे। जबकि प्लेटफॉर्म संख्या चार पर एक ही ओवरब्रिज चालू है। इसमें एक ही सीढ़ी है। अचानक प्लेटफॉर्म में बदलाव से नई दिल्ली आदि जगहों पर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी हुई थी।

प्लेटफॉर्म बदले जाने के बाद इस ट्रेन को शाम 4.31 से लेकर 4.46 तक रोका गया। दस मिनट अतिरिक्त ट्रेन रुकने के बाद सभी यात्री सवार हो सके। मामला सामने आने पर सोनपुर रेल मंडल ने रूट रिले इंटरलॉकिंग भवन में कार्यरत स्टेशन मास्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसकी पुष्टि डीआरएम नीलमणि ने करते हुए बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.