मृ’तक युवक के सम्पर्क में आए 55 लोगों का सैम्पल जांच के लिए आरएमआरआई भेजा गया था. इनमें 53 लोगों की रिपोर्ट तो निगेटिव आई, लेकिन युवक के सम्पर्क में आए मुंगेर के दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. पॉजिटिव मरी’जों में एक महिला और एक बच्चा शामिल है. इस बात की पुष्टि करते हुए आरएमआरआई के डायरेक्टर डॉ प्रदीप दास ने बताया कि कोरोना वायरस ट्रांसमिशन के जरिए इन दोनों म’रीजों में पहुंचा है.

मुंगेर के डीएम ने बताया कि इन दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है और इन्हें जिला प्रशासन भागलपुर भेजने की तैयारी कर रहा है. इसके साथ ही अब इन दोनों के सम्पर्क में आए लोगों को चिन्हित करने के लिए टीम इनकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने में जुट गई है.

Input : Live Cities



Leave a Reply