Breaking News

गर्लफ्रेंड से मिलने छठ घाट पर पहुंचा प्रेमी…पी’ट-पी’टकर ह’त्या:मुजफ्फरपुर में अर्घ्य के समय पहुंचा था

मुजफ्फरपुर में गर्लफ्रेंड से मिलने छठ घाट पहुंचे एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामला कांटी थाना क्षेत्र के महरथा गांव का है। युवक अपने दोस्त के साथ गर्लफ्रेंड से मिलने उसके गांव पहुंचा था। छठ घाट पर युवक को देख लड़की के परिजनों ने छेड़खानी का आ’रोपी लगाकर उसकी बे’रहमी से पिटाई कर दी।/

घाट पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने उसे ईंट-पत्थर से कूच दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिटाई से युवक का दोस्त भी गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

मृतक की पहचान ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के मेंहदी हसन रोड के हजम टोली निवासी 19 वर्षीय निहाल उर्फ अयान के रूप में हुई है। रविवार की शाम हुई घटना की सूचना पर पहुंची कांटी पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए SKMCH भेज दिया है।

मेंहदी हसन चौक पर आगजनी कर बवाल करते आक्रोशित लोग।

मेंहदी हसन चौक पर आगजनी कर बवाल करते आक्रोशित लोग।

आक्रोशित परिजनों ने जमकर किया बवाल

पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंचा, जिसे देख परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। शव को मेंहदी हसन चौक पर ले जाकर सड़क जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक आक्रोशित लोगों ने चौक पर आगजनी कर हंगामा किया। इस दौरान कई बाइक सवार की भी पिटाई की। हंगामा की सूचना पर नगर डीएसपी राघव दयाल, ब्रह्मपुरा थाना, काजीमुहम्मदपुर थाना, नगर थाना और मिठनपुरा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

गिरफ्तारी की मांग कर रहे आक्रोशित लोग।

गिरफ्तारी की मांग कर रहे आक्रोशित लोग।

आक्रोशित लोगों की मांग थी की हत्यारों की जल्दी से जल्द गिरफ्तारी हो। इस दौरान नगर डीएसपी ने हत्यारों की गिरफ्तारी का अश्वासन दिया और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। नगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि मामले की जांच के बाद हत्यारों की गिरफ्तारी जल्दी से जल्द कर ली जाएगी।

यह है पूरा मामला
मृतक के परिजनों ने बताया कि 4 साल से अयान और युवती मे प्रेम प्रसंग था। दोनों दो साल पहले घर से भाग गए थे। इसको लेकर केस भी दर्ज हुआ था और प्रेमिका के अपहरण के आरोप में वह जेल गया था। रविवार को छठ की संध्या पर अर्घ्य चढ़ाने के दौरान ब्रह्मपुरा से अयान अपनी प्रेमिका से मिलने महरथा गांव स्थित घाट पर पहुंच गया। इस दौरान उसे लड़की के परिजन ने देख लिया। उन्होंने छेड़खानी के आरोप में युवक को खदेड़ना शुरू कर दिया। छठ घाट पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर उतरकर बवाल कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.