Breaking News

मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड पर नवविवाहिता की मौ’त:ट्रेन से कटने के मा’मले में परिजनों ने ह’त्या का लगाया आ’रोप, ससुराल के लोग फरार

मुजफ्फपुर-समस्तीपुर रेलखंड के दुबहां स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर रिंकी देवी के मौत मामले मे रेल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उसका शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला था। रिंकी की मां ने दहेज के लिए पुत्री की हत्या कर देने का आरोप लगाई है। उन्होंने रेल थाने में आठ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करायी है।

मुशहरी थाने के जलालपुर निवासी उर्मिला देवी ने रेल पुलिस को बताया कि पुत्री रिंकी की शादी डेढ़ साल पहले सकरा के पकड़ी सरमस्तपुर गांव के अरुण कुमार से हुई थी। शादी के बाद उसका पति बैंगलुरू चला गया। रिंकी ससुराल में अकेली रह रही थी। ननद व घर के अन्य सदस्य फोन पर पुत्री से बात नहीं करने देते थे। शादी के बाद से ही दहेज की मांग की जा रही थी।

बताया कि रिंकी की मौत की सूचना पर सकरा गए तो वहां से भगा दिया गया। आरोप है कि हत्या कर शव को ट्रैक पर रख दिया गया था। रेल थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि रेलवे ट्रैक के समीप शव मिला था। छानबीन की जा रही थी। इसी बीच मृतका के परिजनों ने मामले में दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.