Breaking News

मुजफ्फरपुर में पोखर से युवक का श’व बरामद:दो दिनों से घर से थे लापता, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र शेरपुर गांव में एक पोखर में युवक का शव उपलाता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सदर थानेदार सत्येंद्र मिश्र मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। मृतक की पहचान मनियारी थाना के पुरुषोत्तमपुर के मनीष कुमार (40) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे मृतक के भांजे सौरभ ने बताया की वे दो दिनों से लापता थे। शेरपुर में ही अपनी बहन के घर पर रहकर मेहनत मजदूरी करते थे। दो दिन पहले घर से काम के सिलसिले में निकले थे। लेकिन, लौट कर घर नहीं पहुंचे।

परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान आज शव बरामद हुआ। मनीष शादीशुदा था। लेकिन, पत्नी से विवाद होने के कारण अकेले रहता था। थानेदार का कहना है की पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं को देखा जा रहा है। मनीष कहां काम करता था। इसका भी पता किया जा रहा है। ताकि उसके साथ काम करने वालों से पूछताछ की जा सके। तभी घटना का कारण सामने आएगा। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शरीर पर कोई जख्म के निशान नहीं मिले हैं। पानी में रहने के कारण शव फुल चुका है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.