Breaking News

मुजफ्फरपुर में ट्रेनों में उमड़ी यात्रियों की भीड़:छठ पूजा को लेकर घर पहुंच रहे हैं यात्री, 1000 तक फाइन देकर शौचालय में सफर करने को मजबूर

दीपावली और छठ महापर्व में बिहार आने वाले यात्रियों की भीड़ ट्रेनों में बढ़ गई है। यात्री अधिक पेनाल्टी देकर भी घर आने लगे है। दिल्ली से आने वाले यात्री 1000 रुपये तक व पंजाब की ओर से आने वाले भी यात्री 600 से लेकर 1000 तक का फाइन भर रहे हैं

वे अपने गंतव्य तक पहुंचे। हालांकि, रेलवे की ओर से कई पूजा स्पेशल ट्रेनो को भी चलाया जा रहा है। छठ पूजा में जाने के लिए यात्री वेटिंग टिकट के अलावा बिना टिकट के भी यात्री कर रहे हैं। हालत यह है कि जनरल बोगी में पैर रखने तक की जगह नहीं हैं। जनरल कोच के शौचालय तक मे यात्री सफर कर रहे है। शनिवार को अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली कर्मभूमि सुपरफास्ट एक्स्प्रेस खचा खच यात्रियों से भरी रही।

वहीं, कई बोगियों मे पानी भी खत्म हो गई। इससे यात्री थोड़े से नाराज भी रहे। यात्रियों मे मदन साह, ललन कुमार, धीरज समेत अन्य ने बताया की वे लोग लुधियाना से चले है। बोगी मे पैर रखने की भी जगह नही है। कटिहार जाना है। जनरल डब्बे मे यही हाल है। खड़े खड़े जाना है। छठ पूजा को लेकर वे लोग घर जा रहे है। यात्रियों का कहना है की किसी भी तरह पूजा मे जाना चाहते है।

इसी तरह, चार बजे नई दिल्ली से राजगीर जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस के जनरल बोगी में भी पैर रखने तक की जगह नहीं थी। उसके बाद भी मुरादाबाद से कोच में यात्री सवार होने का प्रयास कर रहे थे।सप्तक्रांति एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस समेत बिहार जाने वाली अन्य ट्रेनों का भी यही हाल है। बताते चले की दिल्ली, पंजाब व मुंबई समेत अन्य बड़े शहरों व राज्यो से आने वाली ट्रेनो मे भी यात्रियों की भीड़ बढ़ चुकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.