आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुलौर अनुमंडलीय अस्पताल के पास शनिवार को दो मैजिक वाहन और बोलेरो की सीधी भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरातफरी मची रही। घटना के बाद तीनों वाहन के ड्राइवर मौके से फरार हो गए।:
मृतक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विमवां गांव निवासी ललित साह के 19 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में की गई। वह पेशे से मजदूर था और गाड़ी पर से सामान लोड एवं अनलोड करने का काम करता था।

इधर, मृतक के मामा संजय साह ने बताया कि राकेश मैजिक वाहन पर सामान अनलोड करने के लिए शाहपुर गया था। जब शाहपुर से वापस अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान दुलौर अनुमंडलीय अस्पताल के पास विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने पहले उसके मैजिक वाहन में सामने से टक्कर मार दी। तभी पीछे से आ रही एक मैजिक वाहन ने भी उसके मैजिक वाहन में टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई



Leave a Reply