औरंगाबाद: शुक्रवार की रात सदर अस्पताल में इलाज कराने आये सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेला पंचायत अंतर्गत परसा तिवारी बिगहा गांव में खेत की आरी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें लाठी-डंडे, खंती, कुदाल से हिंसक मारपीट हुई। जिसमें मां बेटा समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें दोनों बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान उसी गांव के गोमा देवी एवं पुत्र शिव शंकर तिवारी तथा मुरली तिवारी के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में ही दोनों का खेत था और दोनों अपने अपने खेत में काम कर रहे थे। तभी बगल वाले खेत का मालिक मिथिलेश पासवान अपनी आरी को शिवशंकर तिवारी के खेत तरफ बढ़ा दे रहा था। जिसे लेकर मना करने आए शिव शंकर तिवारी पर जानलेवा हमला कर दिया गया।

घायलों ने गांव के ही मिथिलेश पासवान, सुनील पासवान, गोल्डन पासवान तथा सोनू पासवान पर लाठी डंडे, खंती, कुदाल से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। घायल मुरली तिवारी ने बताया कि कुदाल से मेरे सिर पर हमला किया गया जिससे हाथ के द्वारा बचाने के दौरान कुदाल मेरे हाथ पर लगा जिससे मेरा हाथ फट गया। जबकि लाठी-डंडे के हमला से शिव शंकर तिवारी का सिर फट गया। उसी में बीच-बचाव करने आए मां को भी गंभीर चोट आई है।
घटना के बाद ग्रामीणों एवं परिजनों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने में आवेदन देने पहुंचे जहां दूसरे पक्ष से गोल्डन पासवान, सोनू पासवान एवं सुनील पासवान को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
घटना के संबंध में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले में दोनों तरफ से आवेदन दिया गया है। जिस में पूछताछ की जा रही है। जबकि दूसरे पक्ष से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।



Leave a Reply