जमुई में पति अपनी पत्नी से संबंध बनाते वक्त दोस्तों को वीडियो कॉल करता था। अपने दोस्त से फोन पर जबरन बात भी करवाता था। पति के दोस्त उसके साथ गंदी बातें करते थे। नशे की गोलियां खाने के बाद पति उसके साथ मारपीट भी करता था। जेठ भी महिला के साथ जबदस्ती संबंध बनाता था। पीड़िता ने जब महिला थाने में शिकायत की तो वहां पुलिस वालों ने कहा कि वो डेढ़ लाख रुपए दे रहा है ना ले लो। मामला खत्म करो। महिला ने अब जमुई एसपी ऑफिस में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र का है। महिला की मुलाकात एसपी से नहीं हो सकी, इस कारण उसने पुलिस मुख्यालय डीएसपी अभिषेक कुमार सिंह को आवेदन दिया है। पीड़िता की उम्र 20 साल है।उसकी शादी 2019 में चकाई थाना क्षेत्र के रहने वाले गौतम चौधरी के साथ हुई थी। महिला की दो साल की एक बच्ची भी है।
गंदे वीडियो बनाकर दोस्तों के साथ शेयर करता
महिला ने बताया कि शादी के बाद ससुराल वाले दहेज के लिए मारपीट करते थे। उन्होंने बाइक की डिमांड की भी की थी। मैंने मां से कहा को मां ने दे दी। इसके बाद चेन और अंगूठी के लिए भी मारपीट शुरू कर दी।
महिला ने बताया कि मेरा पति नशीली दवा खाने के बाद मेरे साथ मारपीट करता। इसके बाद जबरदस्ती संबंध बनाता और दोस्तों को वीडियो कॉल कर दिखाता था। वो हमारे पर्सनल मूवमेंट का वीडियो बनाता और अपने दोस्तों को दिखाता था। इतना ही नहीं मेरे जेठ भी मेरे साथ जबरदस्ती करते थे और मेरा हाथ पकड़कर अपने कमरे में खींच कर ले जाते थे।
इसके अलावा मेरे पति और परिवार के लोग मेरे साथ मारपीट करते थे। जिस कारण मेरे मायके पक्ष के लोग मुझे अपने पास ले गए। इस मामले में तीन बार पंचायत हुई और वह मुझे अपने साथ रखने लगा। लेकिन फिर भी पति के आदत में कोई सुधार नहीं हुआ।
इस मामले में मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि आवेदन मिला है। महिला ने दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। अगर मामले में और भी कोई बात महिला के द्वारा लिखित रूप से दी जाती है और आरोप सही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





Leave a Reply