Breaking News

एक मिनट में 5 लाख की लूट, दुकान में घुसे 3 बद’माश, पि’स्टल दिखाकर बंधक बनाया; गल्ले से निकाल लिया 5 लाख कैश

मोतिहारी के एक टी एंड फास्ट फूड शॉप में लूटपाट का वीडियो आया है। इसमें दिख रहा है कि 3 अपराधी दुकान में घुसे। इसके बाद हथियार के बल पर लूटपाट की। अपराधियों ने पिस्टल दिखा कर दुकान के गल्ले में रखा 5 लाख कैश लूट लिए। यह घटना ढाका थाना क्षेत्र के आजाद चौक स्थित ढाका पकड़ीदयाल मुख्य पथ में रहमान टी एंड फास्ट फूड में हुई

दुकानदार के अनुसार गुरुवार रात 3 अपराधी बिना नंबर की एक अपाचे बाइक पर सवार थे। तीनों पकड़ीदयाल की ओर से आए और घटना को अंजाम दे पुनः उधर ही लौट गए। तीनों अपनी बाइक दुकान के बाहर लगा पिस्टल ताने दुकान में प्रवेश किया और फिर लूट की घटना को अंजाम दे बाहर निकल गए।

दुकानदार ने बताया कि दुकानदार ने बताया कि दुकान में घुसते ही तमंचे के बल पर दुकान में उपस्थित सभी सात आठ लोगों को अपराधियों ने पिस्टल के बल पर अपनी गिरफ्त में लिया। सबको धमकाते हुए दबाव में लेकर दो अपराधी सबको पीछे ले जाकर बाथरूम में बंद कर दिया। फिर काउंटर से 5 लाख रुपए निकालकर एक बैग में रखकर चलता बना। अपराधियों ने महज एक मिनट में सारे कैश लूट लिए।

इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस व तत्क्षण एसडीपीओ राजेश कुमार ने घटना का सूक्ष्म अवलोकन किया। दुकान पर उपस्थित लोगों का बयान भी दर्ज किया। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज को भी बारीकी से खंगाला गया। उक्त दुकान शिकारगंज के सेमरा सगरदीना निवासी मो. शमीम अख्तर की है। जो अब ढाका आजाद के ही निवासी हो गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.