Breaking News

SKMCH में कानून मंत्री का औचक निरीक्षण:मरीजों के बेड समेत कई कमियां पाईं, लावारिस वार्ड के मरीजों को देंगे एक महीने का वेतन

मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच (SKMCH) में कानून मंत्री शमीम अहमद ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मीडिया से बात करते हुए बिहार सरकार के कानून मंत्री शमीम अहमद ने बताया कि अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया साथ ही सभी वार्डो का बारी बारी से जायजा लिया गया।

उन्होने कहा कि एमकेएमसीएच उत्तर बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल माना जाता है। लेकिन आज भी अस्पताल में कई तरह की खामियां देखने को मिली है। जिसे दुरुस्त करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। मरीजों के लिए सबसे पहले बेड की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। क्योंकि यहां बेड से अधिक मरीज हैं। इसलिए थोड़ी परेशानी होती है।

लावारिस और बर्न वार्ड का लिया जायजा

उन्होंने लावारिस वार्ड का भी जायजा लिया और कहा की इन मरीजों की देखभाल और इलाज के लिए एक महीने का वेतन वे देंगे। उनके साथ मोतिहारी कल्याणपुर के विधायक मनोज कुमार भी थे। उन्होंने भी अपना वेतन देने की घोषणा की।इसके अलावा बर्न वार्ड को भी नया बनाने की आवश्यकता है। इन सभी बातों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष रखने की बात कही। उन्होंने मोतिहारी में बाइक विस्फोट में झुलसे गंभीर रूप से घायल लोगों से भी मुलाकात की। उनका हाल पूछा और इलाज की व्यवस्था देखी। कहा की ये हमारे मोतिहारी कल्याणपुर के हैं। हमारे साथ वहां के विधायक भी हैं। दूसरा की डेंगू को लेकर क्या व्यवस्था है और क्या कमियां है। इसे भी देखा जा रहा है। ताकि सरकार को इससे अवगत कराया जाए। मरीजों को बेहतर सुविधा अस्पतालों में मिल सके। यही हमारा और सरकार का उद्देश्य है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.