उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (coronavirus) के चलते लॉकडाउन (lockdown) के बीच जिला प्रशासन ने लोगों को मदद पहुंचाना शुरू कर दिया है। लोग घरों से बाहर ना निकले इसके लिए यूपी में व्यवस्था शुरू कर दी गई है। रामपुर जिले के जिलाधिकारी ने ट्वीट कर जानकारी दी है आपलोग बिल्कुल भी परेशानल ना होगा। उन्होंने कहा कि हम आपके घर खुद आएंगे। डीएम ने बिलासपुर तहसील की फोटाे ट्वीट करते दिखाया की किस तरह लोगों के घर में दूध पहुंचाया जा रहा है।

बता दें कि इससे पहले जब प्रधानमंत्री ने देशभर में लॉकडाउन की घोषणाकी थी उसके ठीक बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया था कि आप लोग घरों से बाहर ना निकले। हर जरूरी सामान आप तक पहुंचेगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर दी गई है।





Comment here