राज्य की जनता पैनिक न हो, संयम व संकल्प के साथ
21 दिन के लाॅकडाउन को सफल करें- उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहारवासियों से अपील की है कि 21 दिन के देशव्यापी लाॅकडाउन को पूरी संयम व संकल्प के साथ सफल करें और जरूरत के सामानों व आवश्यक सेवाओं को लेकर पैनिक (भ’यभीत) न हो। राज्य व केन्द्र सरकार आवश्यक जनसेवाओं को सुचारू रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

श्री मोदी ने कहा कि 31मार्च तक घोषित लाॅकडाउन के दौरान जितनी आवश्यक सेवाओं को बंदी से बाहर रखा गया था, वे सब आगामी 21 दिन तक भी यथावत जारी रहेंगे। जन संकल्प व सहयोग से ही कोरोना जैसी वैश्विक महामा’री का मु’काबला करना है। इसके लिए हम सब कमर कसें और अपने-अपने घरों में सुरक्षित रह कर सरकार व प्रशासन को सहयोग करें।





Leave a Reply