Breaking News

डेंगू से चार विभाग मिलकर लडे़ंगे:फॉगिंग के लिए 380 बाइक को तेजस्वी ने किया रवाना, कहा- पटना ही नहीं सिंगापुर में भी डेंगू बढ़ा

पटना ही नहीं बल्कि सिंगापुर, जहां व्लर्ड क्लास स्वास्थ्य सुविधाएं मौजूद हैं, वहां भी डेंगू तेजी से बढ़ रहा है। ये बातें तेजस्वी यादव ने कहीं। बता दें कि सिंगापुर में किडनी का इलाज कराने गए राजद सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद गए हुए हैं। पटना में डेगू मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने पर सरकार ने रविवार को इसके खिलाफ महाअभियान की शुरुआत की। उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने गांधी मैदान से पटना शहर में डेंगू से बचाव के लिए सघन छिड़काव और एंटी लारवा स्प्रे के लिए 100 बड़े वाहनों और 380 मोटरसाइकिलों को पटना के गांधी मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।null

कैमिकल मिक्सचर बनाने के लिए लगाए गए दो डॉक्टर

तेजस्वी ने कहा कि अस्पतालों में अलग से डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। हम इसका औचक निरीक्षण भी कर रहे हैं। जल्द से जल्द डेंगू को कंट्रोल में करने के लिए फॉगिंग की व्यवस्था भी कह रहे हैं। गाड़ी भी हो, मैन पावर भी हो लेकिन अगर कैमिकल का मिक्सचर ठीक से नहीं हो तो फॉगिंग का असर नहीं होगा। इसलिए दो डॉक्टर इसमें लगाए गए हैं। वें इसका ध्यान रखेंगे कि मिक्सचर दिखावटी नहीं हो बल्कि उसे असरकारी तरीके से बनाया जाए।

स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर विकास, वन विभाग और कृषि विभाग एकजुट होकर लड़ेगा

डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार सरकार डेंगू से लड़ाई लड़ने को तैयार है। सिंगापुर जैसे देश में डेंगू का प्रकोप है, जबकि वहां व्लर्ड क्लास की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। सिंगापुर में मेरे पिता जी लालू प्रसाद इलाज कराने गए हुए हैं। वहीं मेरी बहन भी रहती हैं। डेंगू के कई कारण होते हैं। युद्ध स्तर पर इससे लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। हथिया नक्षत्र में जोरदार बारिश हुई है,और भी कुछ वजहें होंगी जिस कारण से डेंगू बढ़ा होगा। लोगों को ज्यादा पैनिक होने की जरूरत नहीं है। जितना हो सकता है उससे ज्यादा हमलोग कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही, नगर विकास व आवास विभाग, वन विभाग और कृषि विभाग को भी डेंगू से बचाव के लिए जोड़ा गया है। एक दिन में तीन बार फॉगिंग किया जाएगा। अस्पतालों में मच्छरदानी दिया जा रहा है लेकिन इसी के साथ-साथ ऑडोमास भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.