Breaking News

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तस्करी के आरोप में युवक गिरफ्तार:पुलिस ने छापेमारी कर किया गिरफ्तार, नकली प्रोडक्ट भी बरामद

सीतामढ़ी के इंडो भारत-नेपाल बॉर्डर पर लगातार अवैध तस्करी बढ़ गई हैं। तस्करों द्वारा कभी जाली नोट तो अब बड़े बड़े कंपनी के जाली प्रॉडक्ट भी बनाए जा रहे है। बैरगनिया में पुलिस ने नकली पैराशूट नारियल तेल और नकली टाटा टी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। वही गिरफ्तार युवक के निशानदेही पर भारी मात्रा में नकली समान बनाने वाला सामग्री बरामद किया ह

कंपनी के कर्मी के शिकायत पर हुई कार्रवाई

गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार के साम छापेमारी कर बैरगनिया नप क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 शिवनगर नूनिया टोला के महिन्द्र भगत के घर से टाटा प्रिमियम चाय के 250ग्राम की 427 पैकेट, 100 ग्राम के 170 पैकेट, चाय की खाली पैकेट 1520, खुला चाय पत्ती 20किलो, पैराशूट जैस्मीन तेल 90एमएल का 950 बोतल, वीट हेयर रिमूवर क्रीम की खाली पैकेट 330, वीट हेयर रिमूवर क्रीम लूज में पांच किलो, भरा पाऊच 523 पैकेट, पैराशूट जैस्मीन तेल की खाली बोतल, ढ़क्कन समेत भारी संख्या में नकली समान बरामद किए गए है। बताया गया कि उनके सामानों के स्टीकरों, पैकेजिंग हेतु पाऊच, बोतल इत्यादि द्वारा नक़ली सामान बनाने का धंधा यहां चलाया जा रहा था।

आगामी पर्व पर मार्केट में बेचे जा रहे थे नकली प्रोडक्ट

इस संबंध में इन कंपनियों के ऑथराइज कर्मियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने उक्त कारवाई कर नकली समान बनाने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया हैं। बताया जा रहा है कि आगामी पर्व त्योहार को देखते हुए इन जाली प्रॉडक्ट को मार्केट में उतारा जा रहा था। जिसे भारत के सीमावर्ती क्षेत्र समेत पड़ोसी देश नेपाल में सेल किए जा रहे थे। बैरगनिया भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र होने के व पर्व त्यौहार के मौसम होने के नकली सामानों को बाजार में उतारा जा रहा है तथा सीमा पार नेपाल के बाजारों में पहुंचाया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.