Breaking News

सीवान में उफान पर सरयू नदी:आधा दर्जन से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा, घरों में घुसा पानी

सीवान में सरयू नदी उफान पर है। करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। निचले इलाके के कई लोग अपना घर छोड़कर पलायन करने को मजबूर हैं। बाढ़ का पानी कई लोगों के घरों में घुस गया है, जिसकी वजह से लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले के गुठनी और दरौंली प्रखंड पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में है।

प्राथमिक विद्यालय के अंदर भी घुसा पानी

प्राथमिक विद्यालय के अंदर भी घुसा पानी

बाढ़ की चपेट में कई गांव

वही जल संसाधन विभाग के जेई रजनीश कुमार रवि ने भी माना है कि करीब 24 साल पहले सरयू नदी का जलस्तर 61.74 था जो वर्तमान में 61.76 पार करने जा रहा है। उनका कहना है कि श्रावस्ती और बलरामपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं, जिसकी वजह से सरयू नदी इस बार उफान पर है। दरौली प्रखंड के कुछ इलाके बाढ़ की दंश को झेल रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय के अंदर भी पानी घुस गया है, और पठन-पाठन कार्य बाधित हो गया है। वहीं लगातार बढ़ रहे जलस्तर से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। पालतू पशु, मवेशी, सभी सड़क पर आ गए हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो यहां के दरौली, गुठनी, ग्यासपुर, नरौली, केटवलिया, योगियाडीह, श्रीकपूर इत्यादि गांव बाढ़ की चपेट में है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.