धार्मिक मंच पर कराया गया बार बालाओं का अश्लील डांस नियमों के उल्लंघन को लेकर सुपौल जिले के बीरपुर थाने की पुलिस ने मेला कमेटी के 24 सदस्यों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया। धार्मिक मंच पर अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल होने के बाद सुपौल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीरपुर थानाध्यक्ष ने FIR दर्ज कर आरोपियों के धड़पकड़ मे जुटी है। जानकारी दे की सुपौल जिले के सीमावर्ती बीरपुर थाना अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड दो में बीते 13 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा का मेला आयोजित किया गया। जिस दौरान मेला समिति ने धार्मिक मंच पर बार बालाओं के गानों पर जमकर ठुमके लगवाए।
इधर बार बालाओ के अश्लील गानों के साथ ठुमका वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा उक्त आयोजन को लेकर अनुमति नहीं दी गई। जिसको लेकर बीरपुर थाने में नियमों को लेकर धार्मिक मंच पर अश्लील गाना बजाने मामले मे 24 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इधर सरकारी नियमों की अवहेलना करते हुए धार्मिक मंच पर अश्लील नृत्य का कार्य करवाने के विरुद्ध वीरपुर थाने में पदस्थापित चौकीदार राज किशोर पासवान के बयान पर पूजा समिति के 24 सदस्यों पर FIR दर्ज किया गया। चौकीदार ने लिखित आवेदन में दिया है की बीते 13 अक्टूबर को करीब 9 बजे हृदय नगर वार्ड नंबर 2 स्थित स्टेट ट्यूबल नलकूप के प्रांगण में होने वाली मां लक्ष्मी पूजा समिति में, पूजा समिति के सदस्यों द्वारा अश्लील गाना बजाते हुए बाहर से बुला कर लाए गए नृतकी की ओर से अश्लील गाने पर डांस का आयोजन किया जाने वाला है।
जबकि इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष बीरपुर और बड़े अधिकारियों का स्पष्ट निर्देश पूजा समिति को दिया गया था कि लक्ष्मी पूजा में किसी प्रकार की अश्लील नृत्य का आयोजन नहीं करना है आदेश नहीं मानने के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। बावजूद इसके सरकारी आदेश का उल्लंघन करते हुए पूजा समिति द्वारा कार्यक्रम करते हुए धार्मिक मंच पर अश्लील नृत्य का कार्य किया गया। पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र खड़का, सचिव मिथुन कुमार, उपाध्यक्ष राजेंद्र राम, कोषा अध्यक्ष मनीष कुमार, और पूजा समिति के सक्रिय सदस्य रितेश कुमार, राजेश अडगरिया, अजय बहर खेर, रविंदर गोरहाम, नीरज कुमार, सिंकु गोटिया, राहुल गुप्ता,श्रवन राम, मनोर झा, अमीन बनेवार, धर्मेंद्र राम, निकेश कुमार, शशि खरका, नीरज गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, अजय कुमार साह, रोशन कुमार, जयप्रकाश खड़का के खिलाफ नामजद FIR दर्ज किया गया है थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने जानकारी देते हुए बताया मामला दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ छापेमारी तेज कर दी गई है।








Leave a Reply