मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना के शेरपुर में मां की इलाज के लिए रुपए लेकर घर लौट रही युवती से बदमाशों ने पर्स छीन लिया। इसमें करीब 26 हजार कैश समेत अन्य सामान थे। दोनों बदमाश सादपुरा की ओर भाग निकले। वारदात के बाद पीड़िता अर्चना ने 112 पर कॉल किया। 112 करीब एक घंटा 25 मिनट के बाद मौके पर पहुंची। तबतक वह बेला थाना से लौट चुकी थी। बेला थाने ने यह कहते हुए आवेदन लेने से इंकार कर दिया कि उनके क्षेत्राधिकार का मामला नहीं है। वह मिठनपुरा या सदर थाना में आता होगा। जबकि, स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल बेला थाना के अंतर्गत आता है
थाना का चक्कर काटते-काटते हुई रात
बेला थाना से लौटने के बाद वह मिठनपुरा गई। वहां भी क्षेत्राधिकार का मामला नहीं बताकर लौटा दिया। फिर वह रात में सदर थाना पहुंची। जहां दो अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया। पुलिस को पूरी घटनाक्रम बतायी। सदर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। अर्चना ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। मां बीमार रहती है। उसके इलाज और दवा के लिए रुपये निकाले थे। शाम हो रहा था तो मेनरोड से नहीं जाकर रेलवे लाइन होकर ही निकल रही थी।
बदमाशों को पहचानने का दावा
पीड़िता ने कहा की रेलवे लाइन से भी लोगों को आना जाना लगा रहता है। वह घर लौट रही थी तभी पीछे से दो बदमाश आए और हाथ से पर्स छीन लिया। अर्चना ने बताया कि अगर पुलिस अभी रेड करे तो वह उनकी मदद कर बदमाशों को पकड़वा सकती है। बदमाशा दोनोें स्थानीय ही बताये गये है। वह उसे पहचानती है। अगर पुलिस सहयोग करेगी तो वह बदमाशों को पकड़वा सकती है।







Leave a Reply