पहले ड्रोन, फिर नाव और अब स्पीड बोट से शराब और इसके धंधेबाजों को पकड़ेगी उत्पाद विभाग की टीम। दरअसल उत्पाद विभाग को नदी और दियारा क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करने के लिए स्पीड बोट मिला है। DM प्रणव कुमार ने इसका उद्घाटन किया। उनके साथ उत्पाद अधीक्षक संजय राय और ALTF के प्रभारी मोहम्मद शुजाउद्दीन भी मौजूद थे।
DM ने बोट में बैठकर निरीक्षण भी किया। इसके बाद दूरबीन से भी देखकर जायजा लिया। उन्होंने बताया की ये हाइटेक बोट है। पहले अक्सर नदी में पेट्रोलिंग करते समय नाव से एक जगह से दूसरे जगह पहुंचने में देरी होती थी। तबतक धंधेबाज फरार हो जाते थे। लेकिन, इस स्पीड बोट से चंद मिनट में ही टीम इस पार से उस पार तक पहुंचकर कारवाई करेगी।
सिकंदरपुर स्थित बूढ़ी गंडक नदी में इस स्पीड बोट से जायजा लिया गया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया की बोट पर सवार होने वाले अधिकारी और जवानों को लाइफ जैकेट भी दिया जायेगा। ताकि उन्हे सुरक्षा मिल सके। साथ में ड्रोन से भी निगरानी की जायेगी। ये स्पीड बोट SDRF और NDRF के बोट की तरह है। इससे शराब धंधेबाजों पर नकेल कसने में काफी आसानी होगी।







Leave a Reply