Breaking News

मुंगेर ​​​​​​​में नहाने के दौरान नदी में डूबे दो बच्चे:लखीसराय ​​​​​​​के रहने वाले हैं दोनों, खोजबीन में जुटी गोताखाेरों की टीम

मुंगेर में प्रमंडल स्तरीय कला महोत्सव में शिरकत करने मुंगेर पहुंचे लखीसराय के दो बच्चे नहाने के दौरान नदी में डूब गए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के कष्टहरणी घाट पर स्नान के दौरान दोनों गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए। दोनों बच्चे अभिभावकों के साथ कष्टहरणी घाट पर स्नान के लिए पहुंचे थे। तभी अचानक सीढ़ी से पैर फिसला और दोनों तेज धार में बह गए। डूबे हुए बच्चों की पहचान 16 वर्षीय सौरभ कुमार, पिता अनिल कुमार और 10 वर्षीय अनुज कुमार, पिता हीरा कुमार के रूप में हुई है। दोनों डूबे छात्र लखीसराय जिले के पुरानी बाजार प्रभात चौक के निवासी हैं।

खोजबीन में जुटी गोताखाेरों की टीम

वहीं सूचना मिलने पर सदर एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल के आदेश पर 10 सदस्यी गोताखोरों की टीम शहर के कष्टहरणी घाट पर गंगा में डूबे बच्चों की खोजबीन में जुटी हुई है। दोपहर 12 बजे तक डूबे बच्चों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। इधर डूबे बच्चों के परिजन और घाट पर स्नान करने वाले लोगों ने सभी मुख्य गंगा घाटों पर गोताखोरों की टीम तैनात करने और बैरिकेडिंग करने की बात कही। गंगा नदी में डूबे सौरभ कुमार के पिता अनिल कुमार ने बताया कि वे जैन धर्मशाला में ठहरे थे। शुक्रवार की सुबह दोनों बच्चों के साथ गंगा स्नान के लिए घाट पहुंचे थे। खोजबीन में जुटे गोताखोरों ने बताया कि गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण धार काफी तेज ​​​​​​है और इसी जगह से पानी का टर्निंग हुआ है, जिस वजह से डूबे हुए छात्रों का पता नहीं चल सका है। गोताखोरों ने कहा कि 24 घंटे के बाद ही डूबे हुए बच्चों के पानी से निकालने की संभावना है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.