Breaking News

सहरसा में कोसी नदी का कटाव जारी:ग्रामीण परेशान होकर करने लगे पलायन, प्रशासन से मदद की गुहार

सहरसा जिले के महिषी प्रखंड के घोंघेपुर पंचायत के वार्ड नंबर 13 में 2 दर्जन से अधिक घर कटाव की चपेट में आकर कोसी नदी में समा गए हैं। लोग पलायन करने को मजबूर हैं। लेकिन अब तक यहां के लोगों को जिला प्रशासन द्वारा कोई मदद नहीं मिल पाया है। मजबूरन लोग पलायन कर रहे हैं और अपना घर द्वार एक जगह से दूसरी जगह ले जा रहे हैं।null

इस कटाव को लेकर ग्रामीण सिकंदर यादव ने बताया कि कोसी नदी के कटाव से हमलोगों का घर को नदी में समाते जा रहा है। हमलोगों का घर घोंघेपुर वार्ड नं 13 में पड़ता है।जहां दर्जनों घर इधर दो तीन दिन से कोशी नदी में समाते जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि अब हमलोगों के पास यहां से पलायन के अलावे कोई दूसरा उपाय दिख नहीं रहा है। वहीं स्थानीय प्रशासन और जिला प्रशासन कोई ठोस उपाय नहीं कर रहा है और न ही कोई मदद कर रहा है। हमलोग काफी परेशानी से जूझ रहे हैं।

वहीं कटाव को लेकर महिषी प्रखंड के अंचलाधिकारी ने बताया कि इलाके में कटाव निरोधक का कार्य भी करवाया जा रहा है। जिला प्रशासन के द्वारा राहत सामग्री भी दिया जा रहा है। और सभी विस्थापित लोगों के लिए जिला प्रशासन द्वारा मुकम्मल व्यवस्था की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.