Breaking News

15 अक्तूबर से चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन:प्रयागराज होते हुए आनंद विहार से पटना तक होगा संचालन, घर लौटने वालों को होगी सहूलियत

छठ और दीपावली पर्व पर परदेश से घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ अब ट्रेनों में और स्टेशनों दिखाई देनी लगी है। यही कारण है कि ट्रेनों में रिजर्वेशन के लिए लंबी वेटिंग चल रही है। रेलवे की ओर से स्पेशलों ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है।

त्योहारों में यात्रियों की सहूलियत के लिए 03255/03256 आनंद विहार से पटना के बीच स्पेशल पूजा ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यह प्रयागराज होते हुए पटना और फिर पटना से आनंद विहार के बीच चलाई जाएगी।

15 अक्तूबर से पटना से गाड़ी संख्या 03255 सचांलित होगी। 07 नवंबर तक यह प्रतिदिन चलेगी। 16 अक्तूबर से आनंद विहार टर्मिनल से गाड़ी संख्या 03256 तक प्रतिदिन 08 नंवबर तक चलेगी।

जानिए, किस रूट पर चलेगी ट्रेन
यह ट्रेन सुपरफास्ट है, इसलिए महज 6 स्टेशनों पर ही इसका ठहराव होगा। यह ट्रेन पटना से सुबह 10 बजे रवाना होगी। आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गुजरते हुए शाम 4 बजे प्रयागराज जंक्शन पर पहुंचेगी। प्रयागराज जंक्शन पर 5 मिनट के लिए ट्रेन रुकेगी। फिर यह कानपुर सेंट्रल होते हुए आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में यह आनंद विहार से रात 1 बजे चलेगी, जो सुबह 08:25 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। 5 मिनट के ठहराव के बाद यह पटना के लिए रवाना हो जाएगी। दिन में 2:45 बजे यह पटना पहुंचेगी।

दादर-बलिया एक्सप्रेस के समय में बदलाव
गाड़ी संख्या 01025 दादर-बलिया एवं 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ियों के दादर स्टेशन पर समय में संशोधन किया गया है। 01027 दादर- गोरखपुर 16.10.22 से दादर से 02:05 बजे (02:15 बजे के स्थान पर) चलेगी। 01025 दादर -बलिया एक्सप्रेस 17.10.22 दादर से 02:05 बजे (14.15 बजे के स्थान पर) रवाना होगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.