Breaking NewsRAILUTTAR PRADESH

#BREAKING; अब रेलवे का कचरा भी होगा Reuse, जानें कैसे…

आगरा कैंट स्टेशन पर बायो वेस्ट गैस प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही प्लांट लगाने का काम भी शुरू हो जाएगा। प्लांट से रेलवे का फायदा भी होगा।आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर हर दिन बड़ी मात्रा में कचरा निकलता है। अभी तक इस कचरे को फेंक दिया जाता है। मगर, जल्द ही रेलवे इस कचरे से गैस बनाने जा रही है। इसके लिए प्रस्ताव भी तैयार हो गया है। स्टेशन से निकलने वाले सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग किया जाएगा।

फिर इसे बायो गैस बनाने में प्रयोग में लाया जाएगा। प्लांट से रेलवे स्टेशन पर चलने वाले रेस्टोरेंट को गैस की सप्लाई करने की योजना है। इसके साथ रेलवे कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारियों को भी गैस की आपूर्ति की जाएगी। इसके बदले में रेलवे उनसे निर्धारित शुल्क वसूलेगा। अभी लोको रनिंग रूम में बायो गैस प्लांट लगा हुआ है। एडीआरएम मुदित चंद्रा ने बताया कि बायो गैस प्लांट का प्रस्ताव तैयार है। जल्द अनुमति होते ही काम शुरू हो जाएगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.