Breaking News

मोतिहारी में सड़क हादसा, महिला की मौत और बेटा घायल:बाइक से इलाज करा लौट रहे थे घर, रास्ते में बस ने मारी टक्कर

मोतिहारी में सड़क हादसे में बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका बेटा गभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ग्रामीणों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चला रहा है। मृतक महिला की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मननपुर निवासी रामचन्द्र महतो की 68 वर्षीय पत्नी इनरकालो देवी के रूप में हुई हैं। घायल की पहचान मृतका का छोटा बेटा उपेन्द्र महतो के रूप में हुई हैं।null

घटना के संंबंध में परिजनों ने बताया कि जीवधारा से इलाज करा कर दोनों बाइक से अपने घर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मननपुर लौट रहे थे। इसी दौरान भोपतपुर ओपी क्षेत्र के विशुनपुरवा के पास बस की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौके पर मौत हो गई।

घटना से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम कर की आगजनी

सड़क दुर्घना में महिला के मौत और उसके बेटे की घायल होने की सूचना ग्रामीणों को जैसे लगी वैसे ही ग्रामीण नाराज हो कर मननपुर बाजार पहुंच सड़क को बाद बल्ला से जाम कर दिया, और सड़क पर टायर जला कर विरोध शुरू कर दिया, वही एक बस को भी घेर लिया, जिसके बारे ग्रामीणों का कहना है कि इसी बस से दुर्घटना हुआ हैं।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस

जैसे ही सड़क जाम की सूचना पुलिस को मिली वैसे ही घटना साथ पर पहुंच कर नाराज ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया और सड़क जाम खत्म कराया, उसके बाद मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी में जुट गई।

क्या कहते है कल्याणपुर थानाध्यक्ष

कल्याणपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि जैसे सूचना मिली की मननपुर में ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम किया गया है और आगजनी की जा रहीं है। वैसे ही उक्त स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा कर सड़क जाम खत्म कराया, वही एक बस को ग्रामीण घेरे हुए हैं। उसकी जांच कराई जा रही हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.