Breaking News

भागलपुर में पिस्टल के साथ पकड़ाया कुख्यात:म’र्डर, लू’ट, अप’हरण जैसे 14 मामलों में था आरोपी, पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा

भागलपुर पुलिस ने 14 अलग अलग मामलों में संलिप्त कुख्यात अपराधी को धर दबोचा है। अपराधी का नाम मौसम यादव (24) है। अपराधी नयाटोला भावनपुरा, खरिक थाना, भागलपुर जिले का रहना वाला है। इस अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस की मानें तो ये अपराधी लूट, रंगदारी, मर्डर, अपहरण जैसे सभी मामलों में संलिप्त रहा है। नवगछिया पुलिस ने अपराधी को खरिक थाना क्षेत्र से पकड़ा है। अपराधी के पास से एक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किया है।

नवगछिया एसपी सुसांत कुमार सरोज ने मामले का उद्भेदन करते हुए बताया कि ये अपराधी फिर से एक घटना को अंजाम देने वाला था। पकड़े जाने से पहले ये किसी की हत्या करने के उद्देश्य से निकला था। हमे इस अपराधी के बारे में गुप्त सूचना मिली कि ये पिछले दो से तीन दिन से खरिक रेलवे स्टेशन के आस पास भटक रहा है। जिसके बाद हमने एक टीम का गठन किया। फिर अपराधी की गिरफ्तारी किया गया। उन्होंने बताया कि इस अपराधी का नाम कुख्यात अपराधियों के लिस्ट में शामिल है। उन्होंने कहा कि ये अपराधी पुलिस पर गोली चलाने में भी शामिल रहा है।

साथ ही उन्होंने बताया कि ये अपराधी अब तक 14 मामलों में संलिप्त पाया गया है। कई और मामलों में भी संलिप्त होने की आशंका हैं। उन्होंने कहा कि ये अपराधी जिन जिन मामलों में बेल पर छूटा है। हमलोग उस बेल को रद्द करने के लिए भी एक अर्जी डालेंगे। इस अपराधी को जल्द से जल्द सजा हो इसके लिए स्पीडी ट्रायल करने की प्रक्रिया करेंगे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.