Breaking News

JDU का BJP के खिलाफ आज पोलखोल कार्यक्रम:हर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे कार्यकर्ता

पटना हाईकोर्ट की तरफ से निकाय चुनाव पर रोक लगाए जाने पर आज JDU बड़े पैमाने धरना प्रदर्शन करने वाली है। JDU इसके लिए BJP और केंद्र स्कार को दोषी मानती है। BJP के आरक्षण विरोधी चेहरे को बेनकाब करने और इस मुद्दे पर उसके द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए JDU आज सभी जिला मुख्यालय पर ‘आरक्षण विरोधी भाजपा का पोल खोल’ कार्यक्रम करेगी। इस दौरान पार्टी के सभी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने जिला मुख्यालय में धरना देकर BJP के आरक्षण विरोधी चेहरे को उजागर करेंगे।

इस कार्यक्रम में पार्टी के सभी MP, MLA, MLC, पूर्व MP, पूर्व MLA, पूर्व MLC भी अपने जिलों के कार्यक्रम में भाग लेंगे। पटना के गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के पास राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के नेतृत्व में 11 बजे से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसमे प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित कई नेता भाग लेंगे।

दरअसल, JDU के लोग BJP को दोहरा चरित्र वाला बता रहे हैं। JDU हर जिलों में आरक्षण को लेकर BJP के खिलाफ पोल खोल अभियान आज से चला रहा है। दूसरी तरफ बीजेपी भी नीतीश कुमार पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी आयोग नहीं बनाने को लेकर निशाना साध रही है। BJP नेताओं का कहना है सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही निर्देश दिया था। उसका पालन नीतीश सरकार ने नहीं किया और उसके कारण ही अति पिछड़ों के आरक्षण को लेकर नगर निकाय चुनाव रुका है।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पटना में प्रदर्शन करेंगे।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पटना में प्रदर्शन करेंगे।

बिहार सरकार अब सुप्रीम कोर्ट में अपील करने वाली है तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर वरिष्ठ नेता अलग अलग तरीके से तर्क दे रहे हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि सुप्रीम कोर्ट में जब बिहार सरकार अपील करती है तो क्या कुछ फैसला होता है। क्योंकि BJP लगातार कह रही है कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही निर्देश दे रखा है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट जाने का कोई लाभ नहीं मिलेगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.