Breaking News

भोजपुर में पूर्व मुखिया के बेटे का म’र्डर:पिता ने कहा- वर्तमान मुखिया ने आपसी रंजिश में सीने में दागी गो’ली, विरोध में हंगामा

भोजपुर संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव में बुधवार की रात पूर्व के चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में एक पक्ष के द्वारा दादा के लिए खाना लेकर जा रहे पूर्व मुखिया के बेटे की सीने गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसमें पूर्व मुखिया बेटे की मौत हो गई। इसके बाद हत्या के प्रतिशोध में एक तरफ से दूसरे पक्ष पर जमकर रोड़ेबाजी हुई। इसमें वर्तमान मुखिया गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पूर्व मुखिया के बेटे की इलाज के लिए आरा शहर के निजी अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं जख्मी वर्तमान मुखिया का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मृतक संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव निवासी सह कोरी पंचायत के पूर्व मुखिया राम ईश्वर पासवान उर्फ बम पासवान का 24 वर्षीय पुत्र हरेश पासवान है। जबकि जख्मी स्व.मुंशी चौधरी का 40 वर्षीय पुत्र सह कोरी पंचायत के वर्तमान मुखिया संजय चौधरी है। इधर मृतक के पिता पूर्व मुखिया रामेश्वर पासवान उर्फ बम पासवान ने बताया कि कोरी पंचायत के पहले वह मुखिया थे अब संजय चौधरी उसी पंचायत का वर्तमान मुखिया है। चुनाव के समय से ही चुनावी रंजिश को लेकर विवाद चला आ रहा था।

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।

पूर्व मुखिया ने कहा कि पंचायत में शराब बिक्री को लेकर हमेशा थाना और वर्तमान मुखिया से शिकायत करते थे। शराब बेचने में मुखिया के भाई की भी संलिप्तता थी। इसके बाद से ही बराबर उसके बेटे भाई एवं परिवार वालों द्वारा उन लोगों के साथ गाली गलौज किया जाता था, जिसके बाद कई बार इसकी शिकायत स्थानीय थानाध्यक्ष से भी की है लेकिन बावजूद इसके वे सब अपनी आदतों से बाज नहीं आते हैं। बुधवार की रात जब उनका बेटा हरेश अपने दादा का खाना लेकर द्वार पर जा रहा था। उसी दौरान संजय चौधरी और उसका पुत्र, भाई भतीजा एवं परिवार के अन्य सदस्य अचानक वहां आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

छानबीन करने पहुंची पुलिस।

छानबीन करने पहुंची पुलिस।

फायरिंग के दौरान उनके पुत्र हरेश पासवान के सीने में दो गोली लग गई। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए आरक्षण के निजी अस्पताल लाया जा रहा था। तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन केशव को वापस सदर अस्पताल ले आए, जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया।

वहीं दूसरी ओर मृतक हरेश पासवान के पिता पूर्व मुखिया रामेश्वर पासवान ने वर्तमान मुखिया संजय चौधरी उसके पुत्र, भाई अजय चौधरी सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर गोलीबारी करने आरोप लगाया है। हालांकि, गोलीबारी किस कारण की गई है या पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। उधर घटना की सूचना मिलते ही एएसपी हिमांशु घटनास्थल पर पहुंच पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। एएसपी हिमांशु ने बताया की पंचायत चुनाव के समय से ही दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। उसी पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया। हमारी टीम अनुसंधान में लगी है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.