समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी मठ की जमीन में नवनिर्मित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, समस्तीपुर का उद्घाटन 14अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। जिसको लेकर प्रशासनिक तैयारी जोरों पर की जा रही है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारी हेलीपैड आदि का निर्माण कार्य चल रहा है कॉलेज के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री हाई स्कूल के प्रांगण में सभा को भी संबोधित करेंगे।
बता दें कि 75 करोड़ की लागत से निर्मित इस महाविद्यालय का शिलान्यास राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 16 सितंबर 2020 को वर्चुअल तरीके से किया था। एजेंसी ने अपने निर्धारित समय पर इस कार्य को पूरा भी कर लिया।
नौ एकड़ में यह अभियंत्रण महाविद्यालय फैला हुआ है। इसके चालू हो जाने से इस महाविद्यालय में 100 छात्र–छात्राओं का दाखिला मिलेगा। इसके अलावा यहां उच्च स्तरीय छात्रावास की भी व्यवस्था है। इस महाविद्यालय की खासियत यह है कि स्थापना काल से ही यहां नामांकन की व्यवस्था शुरू कर दी गई थी।
महाविद्यालय का तीसरा सत्र शुरू है
इस महाविद्यालय में अभी तीसरा सत्र शुरू हो चुका है। फिलहाल यहां के विद्यार्थी एमआईटी मुजफ्फरपुर में अध्ययन कर रहे हैं। संभावना है कि अगले माह में नामांकित बच्चों को इस महाविद्यालय में शिफ्ट किया जाएगा। यह महाविद्यालय शहर के कोलाहल से दूर सुरम्य ग्रामीण अंचल में स्थापित है। आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस यह महाविद्यालय समस्तीपुर के तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।



Comment here