नालंदा में रविवार को बिहटा सरमेरा टू लेन के बिन्द प्रखंड अंतर्गत अलीपुर गांव के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार 2 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 2 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिनमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान सोमवार की देर शाम निजी क्लिनिक में मौत हो गई। परिजन शव को लेकर सदर अस्पताल आए और इसकी सूचना पुलिस को दी।
मृतक रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत डीहरा गांव निवासी स्वर्गीय बालो पासवान के (51) वर्षीय पुत्र रामविलास पासवान है। वहीं रविवार की शाम को डीहरा निवासी बिजली पासवान और कलिंदर पासवान की घटनास्थल पर ही मौत गई थी। जबकि अभी भी रहुई निवासी परमानंद इलाजरत हैं।

मृतक रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत डीहरा गांव निवासी स्वर्गीय बालो पासवान के (51) वर्षीय पुत्र रामविलास पासवान है।
दरअसल एक ही बाइक पर सवार होकर चार लोग बिंद बाजार से अपने गांव लौट रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही हाईवा ने कुचल दिया था। इस घटना में दो लोगों की ऑन द स्पॉट मौत हो गई थी। जबकि दो इलाजरत थे जिनमें एक ने सोमवार को दम तोड़ दिया।
24 घंटे के अंदर तीन लोगों की मौत से गांव में चीख-पुकार मची हुई है। कई घरों के चूल्हे हादसे के बाद से नहीं जले हैं। इधर मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द करा दिया। बिन्द थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात हाईवा के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।



Comment here