Breaking News

भोजपुर में प्रॉपर्टी डीलर ह’त्याकांड:केक लगाने के समय हुआ था गा’ली–ग’लौज, तभी दोस्त ने सिर में मार दी गोली

नगर थाना क्षेत्र के शिवपुर–आनंदनगर मोहल्ला में प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र उर्फ केबी की हत्या मामले में भोजपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है । भोजपुर पुलिस की दबिश के कारण हत्या के मुख्य आरोपी सुमित कुमार ने पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह के समक्ष सरेंडर कर दिया है। बर्थडे पार्टी में शराब पीने के दौरान एक दूसरे पर अभद्र टिप्पणी व गाली गलौज करने को को लेकर मुख्य आरोपी सुमित कुमार और मृतक जितेंद्र कुमार उर्फ केबी के बीच झगड़ा हो गया था। जिसके बाद मुख्य आरोपी सुमित ने प्रॉपर्टी डीलर के कमर से पिस्टल छीन कर उसकी कनपटी और सिर के भाग में चार गोली दाग दी थी।

जबकि इस मामले पार्टी के दौरान मौजूद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भोजपुर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही। साथी घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी को लेकर प्रयास जारी है। गिरफ्तार आरोपी बड़हरा थाना क्षेत्र के चुनाव के अंतर्गत फायदा गांव निवासी सुमित कुमार है। वर्तमान में महावीर टोला मोहल्ला में रहता है। घटना की रात शराब पार्टी में कूल 13 से 14 लोगों को मौजूदगी की बात सामने आ रही है । जिसमें आधा दर्जन लोगों को चिन्हित कर लिया गया है।

पार्टी में मौजूद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भोजपुर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही।

पार्टी में मौजूद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भोजपुर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही।

पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सुमित ने पुलिस के समक्ष बताया है कि वह बर्थडे पार्टी में इनविटेशन मिलने पर आया था। जहां पर पहले से ही कुछ लोग मौजूद थे। पार्टी में केक काटने के बाद केक एक दूसरे को लगाने के क्रम में हंसी मजाक में गाली–गलौज किए जाने के बाद आरोपी ने गुस्से में ही मृत के बी के कमर से पिस्टल छीन कर गोली मारे जाने की बात स्वीकार की है। घटना को अंजाम देने के बाद सुमित ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल को गांधी नदी में फेंकने के बाद वो नेपाल भाग गया था।

आरोपी सुमित ने पुलिस को बताया कि मृत केबी के पास भी दो पिस्टल थे, हत्या के बाद दोनों पिस्टल दो आरोपी तो ने ले लिया था और वहां से भाग निकले थे । पुलिस को हाथ लगे सीसीटीवी कैमरे में भी यह बात सामने आई है। पुलिस के अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि घटना में शामिल नामजद आरोपी आरा शहर छोड़ कर यूपी में शरण ले ली है। मुख्य आरोपी की सरेंडर करने के बाद एक दो आरोपी भी एसपी के समक्ष सरेंडर कर सकते हैं। बीते 5 अक्टूबर की रात शिवपुर–आनंद नगर स्थित बर्थडे पार्टी के दौरान ही जवाहर टोला निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ केबी की गोली मारकर हत्या की गई थी ।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.