लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर गृहमंत्री अमित शाह बलिया के सिताब दियारा (यूपी-बिहार के बार्डर पर स्थित गांव) पहुंचे हैं। अमित शाह ने जब नारा लगाया तो कहा दोनों हाथ ऊपर उठाकर कर जोर से कहिए कि भारत माता की जय, ये नारा उन लोगों के हृदय तक जाए जो कांग्रेस की गोद में बैठ गए हैं।
शाह ने फिर लालू-नीतीश पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए पाला बदलने वाले लोग सीएम बनकर बैठे हैं। जनता को तय करना है कि जेपी के रास्ते से भटककर सत्ता के लिए जनाधार को ठुकराने वालों का साथ देना है या जेपी के सपनों को पूरा करने के लिए काम करने वालों का।
शाह ने लोकनायक की 14 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। अमित शाह ने कहा कि ये जो आदमकद प्रतिमा लगाई गई है उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कैबिनेट से इसे पास करके राष्ट्रीय स्मारक की नींव रखी थी। जब जेपी ने 70 के दशक में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया। उस समय इंदिरा गांधी ने कांग्रेस शासित प्रदेश CM को उगाही का जिम्मा सौंपा था। तब गुजरात से लेकर बिहार तक मे छात्रों ने बड़ा आंदोलन किया।

शाह ने लोकनायक की 14 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।
जेपी को प्रताड़ित किया गया लेकिन, जेपी झुके नहीं। जेपी के सपने को नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे है। मैं बचपन मे नारा सुना था अंधेरे में एक प्रकाश जय प्रकाश। नरेंद्र मोदी उन सभी भारतीय के घरों में उजाला कियाया जिनका घर अंधेरे में थे।
इसके पहले योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार में राजनीति का अपराधीकरण हो गया है। जो बिहार के विकास को रोकता है। यूपी के भी अपराधी का राजनीतिकरण हो गया था, लेकिन सब शांत हो गए।

शाह ने कहा कि सत्ता के लिए पाला बदलने वाले लोग सीएम बनकर बैठे हैं।
शाह से डरती है महागठबंधन की सरकार
सुशील मोदी ने कहा कि बिहार की महागठबंधन की सरकार अमित शाह से डरती है। लालू कहते हैं कि भाजपा को मूली की तरह उखाड़ फेंकेंगे। वो भाजपा को छू भी नहीं सकते। उन्होंने कहा कि बिहार के डिप्टी सीएम चार्जशिटेड हैं। नीतीश कुमार उनके साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। लालू भी कानून के शिकंजे में फंसे हुए हैं।



Comment here