मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाने की पुलिस ने एंबुलेंस से शराब की तस्करी करने का भंडाफोड़ किया है। मौके से छह धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया है। साथ में एक लग्जरी कार भी जब्त की गई। एंबुलेंस से छह सौ बोतल शराब बरामद की गई है। थानेदार संजय कुमार ने बताया की पकड़े गए धंधेबाजों का नाम पते का सत्यापन किया जा रहा है। दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कारवाई की जा रही है।
थानेदार ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी की दूसरे प्रदेश से शराब की खेप एंबुलेंस से मंगाई जा रही है। उन्होंने टीम के साथ दरभंगा मोड़ पर घेराबंदी की। इसी दौरान एक कार और उसके पीछे एंबुलेंस दिखाई पड़ा। पुलिस को देखकर ये गाड़ी को धीरे कर घुमाने की फिराक में थे। लेकिन, संदेह होने पर जवानों ने खदेड़ कर दोनों गाड़ियों को दबोच लिया। इसपर सवार धंधेबाजों को भी दबोच लिया गया। पूछने पर पता लगा की ये सभी दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले हैं। वही से शराब की खेप ला रहे थे।
पकड़े गए आरोपियों से अभी पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। ताकि स्थानीय नेटवर्क का पता कर गिरफ्तारी की जा सके। पुछताछ में आरोपियों ने कांटी इलाके में ही शराब की खेप डिलीवरी करने की बात बताई है। लेकिन, उनका नाम और ठिकाने की जानकारी अभी नहीं दी है। उनके पास से जब्त मोबाइल का भी पुलिस कॉल डिटेल्स खंगाल रही है।







Comment here