Breaking News

बालकनी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:भागलपुर बड़ी पोस्ट ऑफिस के मेहंदीचक मोहल्ले के एसके अपार्टमेंट में रात आठ

बड़ी पोस्ट ऑफिस के मेहंदीचक मोहल्ले के एसके अपार्टमेंट में रात आठ बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी। हालांकि स्थानीय लोगों और फायर बिग्रेड की टीम के द्वारा जल्द ही आग पर काबू पाया गया।

आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। बालकनी में रखी कुछ किताबें और जूते जले हैं। अपार्टमेंट के मालिक विभूति नारायण सिंह और उनकी पत्नी रीता दोनों घटना के समय घर से बाहर थे। इसी दौरान उनके फ्लैट नंबर 204 के बालकनी में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गयी।

उसी फ्लैट के नीचे रहने वाली चंचला कुमारी ने बताया कि आसपास के लोगों ने जब बालकनी से आग की लपटें और धुआं निकलते देखा तो तुरंत फायर बिग्रेड की टीम को सूचना दी गयी। फ्लैट के बंद दरवाजे को तोड़कर फायर बिग्रेड टीम ने कुछ मिनटों में ही आग पर काबू पा लिया।

घटना पर आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग अपने-अपने फ्लैटों से निकलर अपार्टमेंट के बाहर इकठ्ठा हो गए थे। फ्लैट की मालकिन रीता देवी ने बताया कि आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि बालकनी का दरवाजा बंद था इसीलिए आग सीमित दायरे में रही, ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.